Breaking
17 Mar 2026, Tue

लूट और फायरिंग के मामले में फॉरेंसिक टीम ने बरखेड़ा नहर पटरी पर खंगाले साक्ष्य।

संवाददाता समाचार टाउन

पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

कंपिल:बरखेड़ा नहर पटरी पर रविवार देर रात कार सवारों पर हुई फायरिंग और लूट के प्रयास के मामले में मंगलवार को पुलिसिया कार्रवाई में तेजी नजर आई। दोपहर के समय फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए। टीम ने कार पर लगी गोलियों के निशानों और मौके से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लिया है।

मंगलवार दोपहर फॉरेंसिक टीम बरखेड़ा नहर पटरी पहुंची। टीम ने उस स्थान पर नजर डाली।जहां बदमाशों ने सड़क पर लकड़ियां डालकर कार रोकने की कोशिश की थी। फॉरेंसिक टीम ने कार के टूटे शीशे और गोलियों के निशान की जांच की। यहां बता दें कि रविवार रात बजे सवितापुर बिहारीपुर निवासी शिव शरन राजपूत अपने साथियों के साथ एटा से लौट रहे थे। बरखेड़ा नहर पटरी के पास घात लगाए बैठे 3-4 बदमाशों ने फायरिंग कर कार के शीशे तोड़ दिए थे। कार सवारों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया था। हालांकि, अन्य बदमाशों ने फायरिंग कर अपने साथी को छुड़ा लिया, लेकिन पीड़ितों ने बदमाशों का तमंचा और टॉर्च छीन ली थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!