Breaking
13 May 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

पितौरा गांव की है घटना, आगरा ले जा रहे थे परिजन, एटा में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम 

कायमगंज:गांव पितौरा में गुरुवार को खेत की ओर जा रहे वृद्ध पर सांड ने अचानक हमला कर उन्हें बुरी तरह पटक दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन एटा में उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पितौरा निवासी वृद्ध सुरेश चंद्र गंगवार अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। जब तक सुरेश चंद्र कुछ समझ कर बचाव कर पाते, सांड ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सांड को भगाया और उन्हें बचाया। घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे।

सुरेश चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए आगरा ले जाया जाने लगा। बताया जा रहा है कि एटा पहुंचते-पहुंचते उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें वहीं के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरेश चंद्र की अचानक मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। मृतक के पुत्र-पुत्रियों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!