संवाददाता समाचार टाउन
नगर से सटे एक गांव में एक दबंग युवक ने एक घर में घुसकर पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सुभाष 21 मार्च को जबरन उनके घर में घुस आया। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उसने महिला की पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के अनुसार, जब उसकी पुत्री अपनी जान बचाकर कमरे की ओर भागी, तो आरोपी उसके पीछे भी पहुंच गया और उसे पकड़ने की कोशिश की।
उसके मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपित वहां से भाग निकला। जाते-जाते आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद सहमे हुए परिवार ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

