Breaking
31 Mar 2026, Tue

कायमगंज में हुए अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में पूरी खबरे संक्षिप्त में पड़े।

संवाददाता समाचार टाउन

हादसे में मासूम गंभीर घायल।

कायमगंज:क्षेत्र के गांव नगरिया लुधइया निवासी रोहित कुमार का 5 वर्षीय पुत्र हर्षित हादसे में गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज हुआ।

 

युवक ने पिया जहर हालत गंभीर।

कायमगंज:जनपद एटा के एक गांव निवासी युवक ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।

 

ऊंचाई से गिरकर मासूम गंभीर घायल।

कायमगंज:क्षेत्र के व्राहिमपुर गांव निवासी अरमान का 4 वर्षीय पुत्र सूफियान ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये जहां उसका इलाज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!