Breaking
18 Jul 2026, Sat

10 दिन तक रहेगा जलसंकट, टंकी की होगी मरम्मत और सफाई के चलते सप्लाई रहेगी ठप।

संवाददाता समाचार टाउन

छोटी टंकी से दिन में 5 बार होगी जलापूर्ति, पालिका प्रशासन ने जारी किया शेड्यल 

नगर पालिका परिषद कायमगंज के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों में बुधवार 1 अप्रैल से पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पटवनगली स्थित जलकल कम्पाउण्ड की 9 लाख लीटर क्षमता की बड़ी पानी की टंकी की सफाई, रंगाई और लीकेज की मरम्मत का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते आगामी 10 अप्रैल तक छोटी टंकी से प्रतिदिन पांच बार सप्लाई दी जाएगी।

फोटो परिचय नगर पालिका बड़ी टंकी

अवर अभियंता जलकर प्रशांत कुमार ने बताया नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टंकी के रखरखाव का कार्य स्वीकृत किया गया है। पालिका प्रशासन ने साफ किया है कि मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोहल्लों में पानी पहुंचाया जाएगा, हालांकि सप्लाई का समय सीमित रहेगा।

जलकल विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि बड़ी टंकी बंद रहने के दौरान पटवनगली स्थित छोटी पानी की टंकी का उपयोग किया जाएगा। करीब दो हजार कनेक्शन है। 33 साल पुरानी टंकी की पहली बार सफाई, मरम्मत हो रही है। इस दौरान नगरवासियों को दिन भर में कुल 5 बार पानी मिलेगा। प्रत्येक शिफ्ट में आपूर्ति की अवधि मात्र 25 मिनट निर्धारित की गई है। कई मोहल्ले में ट्यूबल लगे है। इससे भी सप्लाई दी जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि सफाई और मरम्मत कार्य के दौरान पानी का अपव्यय न करें और सीमित सप्लाई के अनुसार अपना भंडारण कर लें। 10 अप्रैल को कार्य पूर्ण होने के बाद 11 अप्रैल से जलापूर्ति फिर सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!