Breaking
1 Apr 2026, Wed

टीएसआई ने यातायात नियमों की अनदेखी पर 15 वाहनों के चालान, दो टेंपो सीज।

संवाददाता समाचार टाउन

टीएसआई की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप, असुरक्षित सरिया लदे लोडर भी नपे, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

कायमगंज:पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टीएसआई सतेंद्र कुमार ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो अनफिट टेंपो को सीज किया और सरिया लदे लोडरों सहित कुल 15 वाहनों के चालान काटे।

टीएसआई सतेंद्र कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान मानक पूरे न करने वाले और यातायात के लिए खतरा बने दो टेंपो को मौके पर ही सीज कर दिया गया। साथ ही, सड़क पर असुरक्षित तरीके से सरिया लादकर चल रहे दो लोडरों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 छोटे-बड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

फोटो परिचय- टीएसआई ने वाहनों की चेकिंग

टीएसआई ने बताया कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कायमगंज क्षेत्र के अपराध प्रभावित और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या अपराध को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर उन्हें तत्काल पकड़ा जा सके।चेकिंग अभियान के बाद टीएसआई ने कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए हेलमेट और सीटबेल्ट की अनिवार्यता तथा ओवरस्पीडिंग के खतरे से बचने और सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों कि जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह।इस दौरान कांस्टेबल सर्वेश यादव, मोहित और आरिफ मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!