संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:मजदूर दिवस के अवसर पर साहसी बालिका टीम ने समाज सेवा का उदाहरण पेश किया। टीम के सदस्यों ने नगर के ईंट-भट्ठों पर पसीना बहाने वाले मजदूरों के बीच पहुंचकर उन्हें दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कीं।
फोटो परिचय साहसी बेटियों ने मजदूर परिवारों को जरूरत का सामान दिया
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर साहसी बालिका टीम नगर के समीप स्थित ईंट-भट्टों पर पहुंची। यहां टीम की बेटियों ने भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों का हाल-चाल जाना और उन्हें घरेलू उपयोग का सामान वितरित किया। दैनिक उपयोग की वस्तुएं और राशन सामग्री हाथ में आते ही मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे। श्रमिकों ने इस प्रयास की सराहना की।
इस दौरान खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, चिराग, दिव्या शाक्य, अंजू यादव और सायना खान सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

