संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दमदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। जीत की खुशी में डूबे भाजपाइयों ने सोमवार को नगर में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ ही बंगाल के प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी का वितरण कर अनोखा जश्न मनाया।
भाजपाई रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में गाजे-बाजे के साथ ट्रांसपोर्ट चौराहे तक पहुंचे। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर था। देशभक्ति गीतों की धुन और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। जहां उन्होंने जश्न बनाया वही श्यामागेट पहुंचने पर भाजपा नेता मुकेश दुबे द्वारा बैंड-बाजों और जोरदार आतिशबाजी के साथ जुलूस का भव्य स्वागत किया गया।
फोटो परिचय झालमुड़ी वितरित करते भाजपाई

