संवाददाता समाचार टाउन
- -पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कंपिल/फर्रुखाबाद:लोडर की टक्कर से गंभीर घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के हजरतगंज गांव निवासी अवधेश का 13 वर्षीय पुत्र कुनाल जीत शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे खेत से वापस जा रहा था। हजरतगंज तिराहे पर सिवारा की तरफ से आ रहे लोडर ने किशोर के टक्कर मार दी। सिर फटने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन किशोर को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से चालक व लोडर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस लोडर व चालक को थाने ले आई। जहां से उन्हें लोहिया रेफर किया गया। शुक्रवार देर रात किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े।
मृतक की मां विनीता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक चार भाई बहिनों दुर्गा , शाहा व नवजीत में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

