Breaking
13 May 2026, Wed

मंडी समिति ने बाहर खदेड़ीं गायें, भूख प्यास से बेहाल गोवंश व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा।

संवाददाता समाचार टाउन

-व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, प्रशासन से की गोवंश को गौशाला भेजने की मांग

कायमगंज/फर्रुखाबाद:मंडी समिति में पिछले 10 दिनों से दर्जनों गोवंश खुले आसमान के नीचे सड़क पर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मंडी परिसर से बाहर निकाली गई ये गायें भीषण गर्मी में दाने-पानी के लिए तड़प रही हैं। सड़क पर गायों के जमावड़े से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि पास स्थित स्कूल के बच्चों पर भी हर समय गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

मंडी समिति ने परिसर के अंदर विचरण करने वाली गायों को करीब 10 दिन पहले बाहर निकाल दिया था। मंडी प्रशासन का कहना था गेहूं क्रय केंद्र होने से वह नुकसान न करे इस कारण फैसला लिया गया है।तब से ये काफी संख्या में गायें सड़क पर ही डेरा डाले हुए हैं। भूख और प्यास से व्याकुल गायों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। मंडी के बाहर स्कूल होने के कारण जब छुट्टी के समय बच्चे निकलते हैं, तो गायों की भगदड़ से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर भटक रही इन गायों को तत्काल सरकारी गौशाला भिजवाया जाए। जब तक गौशाला की व्यवस्था नहीं होती, तब तक गायों के चारा-पानी के लिए उन्हें सुबह और शाम एक-एक घंटा मंडी परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाए। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि सरकार गौ-संरक्षण के लिए करोड़ों खर्च कर रही है। प्रशासन को इस मामले में इन बेसहारा पशुओं को राहत देने के लिए उपाय करने। चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!