Breaking
26 Jun 2026, Fri

यौमे आशूरा पर गमगीन माहौल में निकले ताजिये, कर्बला में किए सुपुर्दे खाक।

संवाददाता समाचार टाउन 

-नगर और आसपास के गांवों से पहुंचे ताजिये, मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने दी इमाम हुसैन को खिराज-ए- अकीदत

कायमगंज/फर्रुखाबाद:यौमे आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन की याद में नगर सहित आसपास के गांवों से ताजिया जुलूस निकाले गए। तय मार्गों से गुजरते हुए सभी ताजिये कर्बला पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

फोटो परिचय सपा ज़िला उपाध्यक्ष मारिया अलाम व साथ में खड़े समाजसेवी काशिफ खान

यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे कुबेरपुर गांव से ताजिया जुलूस की शुरुआत हुई। जामा मस्जिद के निकट चिलाका और काजम खां के ताजिये भी जुलूस में शामिल हो गए। मातमी धुनों और या हुसैन की सदाओं के बीच जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ता रहा। बजरिया पहुंचने पर चिलौली का ताजिया भी जुलूस में शामिल हुआ। इसके बाद जुलूस श्यामागेट, लोहाई बाजार होते हुए गांजा-भांग वाली गली के तिराहे पर पहुंचा। यहां मुख्य चौराहा, बजरिया बेगराज और जटवारा का हालो का ताजिया भी जुलूस में शामिल हो गया।

फोटो परिचय कर्बला के लिए जाते ताज़िए व साथ में मौजूद एकीकद 

गांजा-भांग वाली गली के तिराहे पर चिलाका और चिलौली के ताजियेदारों के बीच पहले प्रवेश को लेकर सांकेतिक विवाद हुआ। हालांकि परंपरा और तय व्यवस्था के अनुसार पहले चिलाका का ताजिया गली में दाखिल कराया गया। इसके बाद अन्य सभी ताजिये भी क्रमवार आगे बढ़े। नगर के ताजियों के साथ नई बस्ती रोड की ओर से गांव मऊ रशीदाबाद, अताईपुर और अन्य क्षेत्रों के ताजिये भी गांव टिलियां स्थित कर्बला पहुंचे। वहां अकीदतमंदों ने नम आंखों से ताजियों को सुपुर्दे खाक कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

फोटो परिचय सपा के वरिष्ठ नेता अली सीना उर्फ अन्ने खान लोगो को पानी की बोतल बांटते हुए 

ताजिया जुलूस के दौरान सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला भारी फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में पूरे समय मुस्तैद रहे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उधर कंपिल क्षेत्र में निजामुददीनपुर, कटिया, समाउद्दीनपुर, रुदायन, कंपिल आदि क्षेत्रों के ताजिए कर्बला में नम आंखों से सुपुर्द खाक किए गए।

इनसेट:

कुबेरपुर से उठकर चले ताज़िए दमदमा पहुंचे वहां मौजूद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अली सीना उर्फ अन्ने खान और उनके साथ मौजूद नाजिम मम्मा व अन्य साथियों के साथ लंगर , शरबत व अन्य सामग्री वितरित की वही जामा मस्जिद के निकट छोटी मस्जिद पर अजमल मंसूरी,अफजल मंसूरी,अजहर मंसूरी व अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लंगर के स्टॉल लगाए व अन्य सामग्री बाटी वहां से निकलने के बाद काफी संख्या में ताज़िए बढ़ते रहे और करवा कर्बला की बढ़ता गया।श्यामा गेट के निकट पहुंचे ताज़िएदारो को मदीना ज्वेलर्स की दुकान पर मौजूद पूर्व विधायक इजहार आलम की बेटी समाजवादी पार्टी की ज़िला उपाध्यक्ष मारिया अलाम व साथ में मौजूद समाजसेवी काशिफ खान ने भी साथ में मौजूद रहे कर कोल्ड ड्रिंक,पानी की बोतल, शरबत व अन्य सामग्री बाटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!