Breaking
25 Jul 2026, Sat

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा चौकी के एक गांव से बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

28 जून को एक ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 26 जून रात को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया था। पुलिस जांच में बुनियादपुर निवासी अहसान का नाम बहला-फुसलाकर कर ले जाने में प्रकाश में आया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। किशोरी को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था।

जबकि शनिवार को पुलिस ने मीरगंज क्षेत्र से आरोपित अहसान को गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!