Breaking
25 Jul 2026, Sat

थाना समाधान दिवस में महिला ने लगाई गुहार निःसंतान होने पर पति पर दूसरी शादी का आरोप।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला ने अपने भरण-पोषण और वैवाहिक अधिकार दिलाने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी विनीता देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव के ही एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से उनकी कोई संतान नहीं हुई। आरोप है कि इसी बात को लेकर पति ने बिना उसकी जानकारी और सहमति के दूसरी शादी कर ली।

महिला का कहना है कि 20 जुलाई से उसका पति, सास, ससुर और ननद घर से कहीं चले गए हैं। उसने पुलिस से अपने जीवन-यापन और कानूनी अधिकार दिलाने की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। ससुरालीजनों के वापस आने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!