Breaking
27 Sep 2026, Sun

पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर, गांव के पास दबोचा आदेश उल्लंघन में भेजा गया जेल।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:जिला बदर किए जाने के बावजूद जनपद की सीमा में मिलने पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव नगला पति से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को करीब ढाई महीने पहले जिला प्रशासन के आदेश पर ढोल बजाकर जिले की सीमा से बाहर किया गया था।
कोतवाली के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान सूचना मिली कि जिला बदर चल रहा श्यामू उर्फ श्यामपाल निवासी नगला विलौना, गांव नगला पति में रमेश पाल के घर के बाहर पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसने स्वीकार किया कि वह जिला बदर है तथा निजी काम से गांव आया था। 9 मई को कोतवाली पुलिस ने ब्राहिमपुर बॉर्डर पर ढोल बजाकर उसे फर्रुखाबाद जनपद की सीमा से बाहर एटा जिले की सीमा में छोड़ा था।

पुलिस ने बताया कि जिला बदर की अवधि पूरी होने से पहले फर्रुखाबाद जिले में मिलने पर आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!