संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज, फतेहगढ़ समेत कई थाना-चौकी क्षेत्रों में हुआ फेरबदल
फर्रुखाबाद:जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर एवं मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी द्वारा 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी याकूतगंज कोतवाली फतेहगढ़ बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को प्रभारी याकूतगंज से पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक शिव कुमार को सेंट्रल जेल कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी कुआंखेड़ा, कोतवाली कायमगंज बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, जो कुआंखेड़ा चौकी के प्रभारी थे, उन्हें प्रभारी सेंट्रल जेल कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा को थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी ताजपुर चौकी, थाना मोहम्मदाबाद बनाया गया है। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार कोतवाली कायमगंज से प्रभारी मंडी, कोतवाली कायमगंज बनाए गए हैं।
उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडेय कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी रेलवे रोड, कोतवाली फतेहगढ़ भेजे गए हैं। वहीं उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, जो फैजबाग थाना शमसाबाद के प्रभारी थे, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक हरीश कुमार को थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी फैजबाग, थाना शमसाबाद बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी मऊदरवाजा, कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की उम्मीद है।

