Breaking
10 Sep 2026, Thu

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहने वाले मंडी समिति के अधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में कायमगंज नवीन मंडी समिति के कार्यवाहक सचिव शैलेंद्र वर्मा का पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि कार्यवाहक सचिव शैलेंद्र वर्मा व्यापारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहते हैं और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास करते हैं। उन्होंने मंडी हित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। व्यापार मंडल ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष नितिन रस्तोगी, जिला संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल, कायमगंज नगर अध्यक्ष अमर गुप्ता, नगर महामंत्री रिंकू कौशल, नगर मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता, जिला मंत्री नीरज राठौर, जिला संगठन मंत्री अखिलेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री ऋषभ पालीवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने कार्यवाहक सचिव शैलेंद्र वर्मा को सम्मानित करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और मंडी हित में इसी प्रकार सक्रियता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!