Breaking
22 Sep 2026, Tue

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:JCI Alumni Club Kaimganj (Zone-2) की ओर से JCI Alumni Club Formation Day के अवसर पर मंगलवार को शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में दो विशेष मेगा कार्यक्रम “Namaste India 2.0” एवं “Lifeguard – Basic Life Support Training” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए आवश्यक कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


“Namaste India 2.0” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वहीं “Lifeguard – Basic Life Support Training” के तहत आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने और प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के महत्वपूर्ण तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शुक्ला, थाना प्रभारी कायमगंज एवं सुतीक्षण श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शकुंतला देवी इंटर कॉलेज रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. भावना राजपूत, राजकीय अस्पताल/सीएचसी कायमगंज तथा लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, एनसीसी सह-अधिकारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली त्वरित कार्रवाई को लेकर मॉक ड्रिल प्रस्तुत की गई। वहीं डॉ. भावना राजपूत ने विद्यार्थियों को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी देते हुए इसका व्यावहारिक प्रदर्शन कर समझाया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजकों ने बताया कि JCI Alumni Club का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही युवाओं को जिम्मेदार, जागरूक और सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ जरूरत के समय दूसरों की मदद करने का आत्मविश्वास विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मंच संचालन J.C. आयुषी अग्रवाल ने किया। आयोजन में शकुंतला देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स के अलावा JCI President JC राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष JC रसिक अग्रवाल, सचिव JC रोहित गुप्ता, Regional Chairman JC अंकित अग्रवाल, Program Chairman JC वैभव सिंघल सहित JC मोहित गर्ग, JC अंकुर मित्तल, JC सनी गुप्ता, JC विवेक बंसल, JC हिमांशु रस्तोगी, JC शशांक दुबे, JC सुधाकर दुबे समेत अन्य अतिथिगण एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!