Breaking
25 Sep 2026, Fri

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद:गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने शुक्रवार को गंगा नदी स्थित पांचाल घाट पहुंचकर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम एवं एसपी ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सुचारु आवागमन तथा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!