Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: 

फर्रुखाबाद में छाई कोहरे की सफेद चादर के साथ ठंड की शुरूआत हो गई। सुबह से ही लोग सड़को पर गर्म कपडों व आग जालते हुए नजर आए। वहीं रेलवे स्टेशन व बस स्टाप पर भी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। कोहरे की वजह दिल्ली रोड़ पर जली वहानों की लाइटे।

हाइलाइट्स-

-कोहरा छाते ही बडी सर्दी, ठिठुरे लोग
-गर्म कपड़ों व आग जलाते नजर आए लोग
-स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी
-कोहरे की वजह से धीमी हुई वाहनो की रफ्तार

छाई कोहरे की सफेद चादर  
मंगलवार की सुबह कोहरे की सफेद चादर ने ठंड़ को बढा दिया। सुबह से ही लोग सड़को गर्म कपड़े पहने व सड़क के किनारे आग जलाते नजर आए। नगर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में ठंड़ का कहर देखने को मिला। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों की काफी परेशानी हुई। परिजनों ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजा। जिले में देर रात से ही कोहरा छाया रहा। सुबह घने कोहरे की वजह से दिल्ली रोड़ पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लोग वाहनों की लाइट जलाकर वाहनों को चलाते नजर आए।

सर्दी से ठुठरे लोग
कोहरा छाते ही सर्दी की शुरुआत हो गई। रेलवे स्टेशन व बस स्टाप पर लोग ठंड़ से ठुठरते नजर आए। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए आसपास पड़े कूड़े आदि को जलाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे व सर्दी का सितम सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!