Breaking
13 Aug 2026, Thu

Hathras:

खबर जनपद हाथरस से है जहां शादी के दिन दिल का दौरा पड़ने से दूल्हे की मौत हो मौत हो गई। दूल्हे की मौत की सूचना पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। आज बारात आगरा जानी थी।

हाइलाइट्स-

-शादी के दिन दूल्हे की मौत
-मौत पर मचा कोहराम
-आज जानी थी मृतक की बारात
-क्षेत्र के गांव भोजपुर का मामला

मृतक का शिवम फाइल  फोटो

क्या है पूरा मामला
हाथरस कोतावाली क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी शिवम की आज आगरा बारात जानी थी। बारात जाने से पहले घर मे मौजूद लोगो व शिवम ने जमकर डांस किया। डांस करने के बाद शिवम भात के कार्यक्रम में जाकर बैठ गया। थोड़ी देर बैठने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन घबरा गए औऱ उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही दूल्हे की मां द्रोपा देवी बेहोश हो गई। खुशियां मातम में बदल गई। घर व पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही हर कोई स्तंभ रह गया।

परिजनों ने दी जानकारी
मृतक दूल्हे के मामा गंगा सिंह ने बताया कि शिवम एक स्कूल में प्राइवेट कम्प्यूटर टीचर की नौकरी करता था। आज उसकी बारात आगरा जानी थी। शिवम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। घर में काफी दिनों के बाद खुशियां आई थी। लेकिन भगवान को वो भी मंजूर नहीं थी। मृतक के तीन भाई थे। शिवम सबसे बड़ा था। वह घऱ में अकेला कमाने वाला था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!