Breaking
13 May 2026, Wed

Delhi: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री, बेटी ने दी मुखाग्नि

Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया। मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हे मुखाग्नि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

हाइलाइट्स-
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री
निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
बेटी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को मुखाग्नि
अंतिम संस्कार के दौरान कई नेता रहे मौजूद

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। जिसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से अंतिम यात्रा शुरू की गई। राहुल गांधी पार्थिव शरीर के साथ गाड़ी में बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
आपको बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ। प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को सेना की तोप गाड़ी से घाट पर लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गई। अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुलशन कौर बड़ी बेटी उपेंद्र सिंह दूसरी बेटी दमन सिंह वह तीसरी बेटी अमृत सिंह मौजूद रही पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी ने उन्हें मुखर्जी दी।

राहुल गांधी, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवा कर केंद्र सरकार ने उनका अपमान किया है। वे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। वहीं केजरीवाल ने कहा मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार 1000 गज की जमीन भी नहीं दे सकी ।अब तक के सभी प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!