Breaking
15 May 2026, Fri

Farrukhabad: अस्पताल में नवजात को छोड़ फरार हुई प्रसूता, अस्पताल प्रशासन ने मचा हड़कंप

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां नवजात शिशु को अस्पताल में छोड़कर मां फरार हो गई। प्रसूता के अस्पताल से फरार होने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने महिला के फरार होने की सूचना पुलिस को दी।

हाइलाइट्स-
नवजात को छोड़कर अस्पताल से फरार हुई महिला
महिला ने सड़क के किनारे दिया था बच्चों को जन्म
तीमादार से टॉयलेट करने की बात कह कर गई थी महिला
पति की मौत के बाद महिला को ससुरालियों ने निकाला था घर से

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की शाम राजेपुर थाना क्षेत्र के राठौरी इलाके में एक महिला ने सड़क के किनारे पुत्र को जन्म दिया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे व उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात प्रसूता टॉयलेट जाने के बहाने बच्चों को बार्ड में छोड़कर गायब हो गई। जब काफी देर तक महिला वापस नहीं लौटी तो पड़ोसी तीमारदार ने मामले की जानकारी स्टाफ नर्स को दी। इसके बाद स्टाफ नर्स और सुरक्षा गार्ड ने अस्पताल परिसर में महिला की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

अस्पताल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना
आपको बता दे की अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर एसएचओ योगेंद्र सिंह सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि नवजात के पास किसी बाहरी व्यक्ति को न जाने दिया जाए। वही एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!