Breaking
15 Jan 2026, Thu

Farrukhabad: आखिर कहां गए? फर्रुखाबाद आए पांच पाकिस्तानी नागरिक? जिला प्रशासन के पास नहीं है कोई जानकारी?

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिले में आए पाकिस्तान के पांच नागरिकों कहां गायब हो गए? इसका जवाब जिला प्रशासन के पास नहीं है। वही इन पांच पाकिस्तानी नागरिकों को खोजने की पुलिस व खुफिया विभाग लगातार कोशिश कर रहा है।

हाइलाइट्स-
-आखिर कहां गायब हो गए? जिले में आए पांच पाकिस्तानी नागरिक
-पांचों पाकिस्तानी नागरिकों का जिला प्रशासन पर नहीं है रिकॉर्ड
-पाकिस्तानी नागरिकों के गायब होने की सूचना पर मचा हड़कंप
-पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का दिया गया था आदेश  

क्या है पूरा मामला
जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया था। सरकार के आदेश के बाद शासन ने पाकिस्तान के नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया। वहीं आपको बता दे कि इस दौरान जिला फर्रुखाबाद में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। 50 साल पहले पाकिस्तान के पांच नागरिक जिला फर्रुखाबाद में आए थे। लेकिन वह वापस अपने देश नहीं गए। इन पांच पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जिला प्रशासन के पास किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाते हैं। वहीं अब जिला प्रशासन पुलिस व खुफिया विभाग की मदद से इन पांचों पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा है।

आखिर कौन है पांच पाकिस्तानी नागरिक?
आपको बता दे कि जो पांच पाकिस्तानी नागरिक गायब हुए है। उनके नाम इस प्रकार से हैं श्रीमती खातून, अब्दुल साजिद, कुमारी फिरोजा, बब्बन व श्रीमती मुख्तार जहां है। वहीं जब इन नागरिकों के बारे में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से बात की गई तो उनके पास भी इन पांच पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!