Breaking
18 Sep 2026, Fri

पुल गालिव से सीएचसी जाने वाला मार्ग बना मुसीबत तहसील-सीएचसी और कोर्ट जाने वाले परेशान।

संवाददाता समाचार टाउन

आधा घंटे तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस, स्कूली बच्चों को भी हुई परेशानी व्यस्त मार्ग पर आए दिन लगता है जाम

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर में पुल गालिव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर जाने वाला व्यस्त मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाने से मरीजों, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को भी इस मार्ग पर जाम लगने से दो एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। एंबुलेंस में मरीज होने के कारण उनके परिजनों और चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जाम के चलते स्कूली बच्चे भी रास्ते में फंस गए और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद अपने घरों तक पहुंचना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग बेहद व्यस्त है। इसी रास्ते से तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लोग आते-जाते हैं। ऐसे में मार्ग पर बार-बार जाम लगने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

लोगों का आरोप है कि जाम की समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा रही है। खासकर एंबुलेंस और मरीजों को जाम में फंसना गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!