Breaking
7 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: धनतेरस पर दिनभर उमड़ी रही बाजार में भीड़

Farrukhabad, Kaimganj:

-लोगो ने की जमकर खरीददारी
-बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया
-चांदी के सिक्को की सबसे ज्यादा बिक्री हुई

धनतेरस के दिन बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया। दिनभर लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की बिक्री हुई।

मंगलवार को धनतेरस के मौके पर नगर के लोहाई बाजार स्थित बर्तनों की दुकानों पर दिनभर रौनक रहीं। दुकानदारों ने दुकानों को फुटपाथ तक सजाया। दोपहर के बाद से ही आसपास व दूरदराज क्षेत्रों के लोग बाजार में पहुंचने लगे। धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजार में सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की ब्रिकी हुई। मंहगाई के बावजूद भी जमकर खरीददारी की। पिछले वर्ष की अपेक्षा में गणेश लक्ष्मी व कुबेर की मूर्तियों के दाम अधिक रहे। बाई पास रोड़ स्थित ऑटो बाजार में भी भीड़ रही। खील और खिलौनो की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस के दिन फूल झाडू व नारियल झाडू को खरीदना शुभ माना जाता है। दिनभर झाडू की खूब विक्री हुई। धनतेरस के दिन घरेलू सामान खरीदने का चलन है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर भी जमकर ब्रिकी हुई। भीड़ की वजह से कई बार जाम भी लगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!