Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhabad: शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में हुआ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

Farrukhabad, Kaimganj:

-विजयी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
– प्रतियोगिता का हुआ तीन वर्गों में आयोजन

शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में रंगोली बनाओं, पोस्टर बनाओं व दीपक सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गो में किया गया।

नगर के शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में रंगोली बनाओं, पोस्टर बनाओं व दीपक सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों से भी बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया। सब जूनियर  वर्ग में कक्षा 1 तक 5 तक, जूनियर वर्ग  में कक्षा 6 से 8 तक व सीनियर वर्ग  कक्षा 9 से 12 तक। सब जूनियर वर्ग के दीपक बनाओ, जूनियर वर्ग में पोस्टर बनाओ व सीनियर वर्ग में रंगोली बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टर, दीपक व रंगोली को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को विघालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रबंधिका ने कहा इसी तरह लगन और निष्ठा के साथ छात्राएं विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करें और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये अधिक प्रखरता से आगे बढे़। विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सभी विजयी छात्राओं को बधाई देते हुए सभी का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान सन्तोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार शिल्की मिश्रा, अक्षिता  यादव, शायना खान,  पूजा सिंह व रीना बाथम आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!