Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां सड़क हादसे में संविदा कर्मी लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई> मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बाइक से खाटू श्याम दर्शम करके लौट रहा था।

हाइलाइट्स–
–अज्ञात वाहन ने मारी संविदा लाइनमैन को टक्कर
–हादसे में संविदा लाइनमैन की हुई दर्दनाक मौत
–बाइक से बहन के साथ खाटू श्याम गया था मृतक
–कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित पापड़ी का है मामला

क्या है पूरा मामला
निवार की देर कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित गांव पापड़ी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे को देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस की मदद से युवक को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तथा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की हुई पहचान
आपको बता दे कि मृतक की पहचान शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। जितेंद्र दो दिन पहले जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव महार मई निवासी अपनी बहन रुक्मणी के पास गया था। जहां से बहन व जितेंद्र दोनों लोग बाइक से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे। देर रात में वह अपनी बहन को छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। मौत की सूचना पर पत्नी आरती, मां द्रोपदी, बेटी आराध्या व आरोही का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बड़े भाई अशोक व बहोरन है।

