Breaking
8 Mar 2026, Sun

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी।हाइलाइट्स
बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुटी पुलिस
कमालगंज क्षेत्र के नगला दाउद का है मामला क्या पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला दाऊद निवासी 70 वर्षीय शमसुद्दीन खान का मंडी समिति के पीछे आम का बाग है। मंगलवार की सुबह बुजुर्ग समसुद्दीन अपने आम के बाग की ओर जा रहे थे। तभी मंडी समिति के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग शमसुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना पर मचा कोहराम
आपको बता दे कि बुजुर्ग की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बुजुर्ग के शव लेकर घर चले गए। पुलिस अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुटी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!