Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhabad: बुधवार को जनपद दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री, आपातकाल संगोष्ठी में होंगे शामिल

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह एक दिवसीय जनपद दौरे पर रहेंगे। आपको बता दे कि प्रभारी मंत्री लगभग 5 घंटे तक जनपद में रहेंगे। इस दौरान वह विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे।हाइलाइट्स
बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद में रहेंगे प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
शाम 4:30 बजे फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट में करेंगे प्रेसवार्ता
आपातकाल की प्रदर्शनी में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री

क्या है पूरा मामला
बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद में एक दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का दौरा रहेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आपको बता दे कि प्रभारी मंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही साथ शाम 4:30 बजे पत्रकारों से बातचीत करेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री विकास भवन फतेहगढ़ में लगाई जा रही आपातकालीन प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।

यह होगा कार्यक्रम
प्रभारी मंत्री बुधवार की सुबह 11:30 बजे जनपद पहुंचेंगे इसके बाद में भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। फतेहगढ़ स्थित आपातकालीन प्रदर्शनी में शामिल होंगी। इसके बाद वह लगभग 12:30 बजे जेजे पैलेस में आयोजित आपातकालीन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में भी शामिल होंगे। वहीं 2:30 बजे कलेक्ट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और शाम 4:30 बजे एक बार दोबारा पत्रकारों से बातचीत करेंगे और शाम 5:00 बजे लखनऊ के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!