Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई। आपको बता दे कि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के कार्यालय में किया गया।हाइलाइट्स–
–समाजवादियों ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती
–जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
–कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रहे मौजूद
–जनपद फर्रुखाबाद की समाजवादी पार्टी कार्यालय का है मामला मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती
गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद की समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि इस दौरान दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में छत्रपति शाहूजी महाराज ने असाधारण कार्य किए हैं नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था सर्वप्रथम साहू जी महाराज ने शुरू की थी।
इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि इस दौरान समाजवादी पार्टी के महासचिव इलियास मंसूरी, रामपाल सिंह यादव, राजन यादव, शिव शंकर शर्मा, निजाम अंसारी, मोहम्मद अकलीम, मुख्तार आलम, मुजाहिद अंसारी, कमल हसन, हामिद अंसारी, आमिर सिद्दीकी, तालिब, अजय यादव, गिरधर शर्मा व प्रतिभा यादव समेत दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।