Breaking
29 Jun 2026, Mon

Farrukhabad: शौचक्रिया करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शौच क्रिया करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हाइलाइट्स
अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर
घटनास्थल पर हुई युवक की दर्दनाक मौत
सुबह शौचक्रिया करने जा रहा था युवक
मृतक युवक करता था गंगवार ढाबे पर काम
ढाबे मलिक की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद शाहजहांपुर का निवासी था मृतक
फर्रुखाबाद मार्ग स्थित सियाराम पेट्रोल पंप की है घटना
क्या है पूरा मामला
शनिवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित सियाराम पेट्रोल पंप के पास शौचक्रिया करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देख आसपास राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर पुलिस अज्ञात वाहन वह चालक की तलाश में जुटी।

युवक की हुई पहचान
आपको बता दे कि मृतक युवक की पहचान जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद राजेश ठाकुर के 28 वर्षीय पुत्र रूपम ठाकुर के रूप में हुई। रूपम सियाराम पेट्रोल पंप के नजदीक एक ढाबे में काम करता था। सुबह शौच क्रिया के लिए जाते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी हादसे में मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!