Breaking
28 Sep 2026, Mon

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हाइलाइट्स–
–संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत
–मायके वालों ने हत्या करने का लगाया आरोप
–पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप
–ससुरालीजनो ने करंट लगने से मौत की दी सूचना
–पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल शुरू
–कमालगंज थाना क्षेत्र के कोनी नगला का मामला
क्या है पूरा मामला
शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कोनी नगला निवासी मधूसूदन वर्मा की 35 वर्षीय पत्नी सपना घर के बरामदे में रखे समान को बारिश के पानी से बचने के लिए पहुंची। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को अचेत अवस्था में पड़ा देखा परिजन घबरा गए। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
आपको बता दे की सपना कि मौत की सूचना ससुराली जनों ने जनपद औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी मायके के पक्ष को दी। बेटी की मौत की सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचे मायके के पक्ष के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बहनोई शराब के नशे में आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था। उसका आरोप है कि उसके बहनोई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस
आपको बता दे कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के द्वारा महिला की मौत की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजूव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल स्थिति साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!