Breaking
28 Mar 2026, Sat

Lucknow: सीपी ग्रुप ऑफ स्कूल की डॉयरेक्टर को मुख्यमंत्री ने नवाजा भामाशाह सम्मान से

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)
खबर राजधानी लखनऊ से है जहां सीपी ग्रुप ऑफ स्कूल की डायरेक्टर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। आपको बता दें कि यह सम्मान समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को दिया गया है।हाइलाइट्स
सीपी ग्रुप ऑफ स्कूल डायरेक्ट को सीएम योगी ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी ने भामाशाह सम्मान से किया सम्मानित
समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को क्या सम्मानित
राजधानी लखनऊ के लोक निर्माण भवन का है मामला सीपी ग्रुप ऑफ़ स्कूल की डायरेक्टर को किया सम्मानित
शनिवार को राजधानी लखनऊ के लोक निर्माण भवन में दानवीर भामाशाह जी की जयंती का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भामाशाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीपी ग्रुप ऑफ स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान मुख्यमंत्री ने डॉ मिथिलेश अग्रवाल को समाज में विशेष योगदान देने के लिए दिया।29 जून को मनाया जाएगा व्यापारी कल्याण दिवस
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि प्रत्येक वर्ष 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दान, धर्म और देशभक्ति के प्रतीक भामाशाह जी को मेरा शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!