Breaking
27 Sep 2026, Sun

Farrukhabad: अपहरण, दुष्कर्म व हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से हैं जहां अपहरण दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आपको बता दें कि पुलिस आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हाइलाइट्स–
–दुष्कर्म व हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
-27 जून को आरोपी ने किया था नाबालिक का अपहरण
-28 जून को नाबालिक की लाश मिली थी जनपद मैनपुरी में
–आरोपी ने दुष्कर्म कर की थी नाबालिक की निर्मम हत्या
क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में अपने बुआ के यहां 3 जून को गई हुई थी। 27 जून को अचानक से नाबालिक गायब हो जाती है। काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिक का पता नहीं चलता है। अगले दिन यानी 28 जून को नाबालिक का शव जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में मिलता है। पुलिस के द्वारा नाबालिक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होती है। आपको बता दे कि बेटी के साथ दुष्कर्म की सूचना पर गुस्साए परिजनों ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टीपी चौराहे पर जाम लगाया था। उपजिलाधिकारी रवींद्र सिंह व क्षेत्राधिकार संजय वर्मा के आश्वासन के बाद परिजन नाबालिक के शव लेकर अपने गांव वापस लौट गए थे अगले दिन परिजनों ने नाबालिक का अंतिम संस्कार कर दिया था।

25 हजार ईनामी मनू उर्फ लटूरी

पुलिस अधीक्षक ने की इनाम की घोषणा
आपको बता दे कि नाबालिक का अपहरण दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीसीटीवी में जो व्यक्ति नाबालिक को ले जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना निवासी 55 वर्षीय मनू उर्फ लटूरी के रूप में की। पुलिस ने मनू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!