Breaking
13 May 2026, Wed

Lucknow: कर्ज के तले दबे दंपति व उसकी पुत्री ने की आत्महत्या

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)
खबर राजधानी लखनऊ से है जहां कर्ज के तले दबे दंपति व उसकी नाबालिक पुत्री ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आपको बता दे कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच किया।हाइलाइट्स
कर्ज से परेशान दंपति व उसकी पुत्री ने की आत्महत्या
दंपति व उसकी पुत्री की आत्महत्या की सूचना मचा कोहराम
मृतक परिवार का लखनऊ में कपड़े का था कारोबार
लखनऊ के चौक कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद का है मामला 
क्या पूरा मामला
सोमवार को राजधानी लखनऊ की चौक कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद निवासी 45 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उसकी 45 वर्षीय पत्नी सुचिता व उसकी 16 वर्षीय पुत्री ख्याति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सुबह जब माता-पिता की तबीयत खराब हुई तो उसकी पुत्री ने मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी। आपको बता दे कि परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति व उसकी पुत्री को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा तीन लोगों की आत्महत्या की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किया। इस दौरान फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके से एक कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल मिली फॉरेंसिक टीम का अनुमान है कि दंपति व उसकी पुत्री ने कोल्ड ड्रिंक में ही जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया जिससे उनकी मौत हो गई।

मौके पर मिला सुसाइड नोट
आपको बता दे कि मृतक दंपति के फ्लैट से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें दंपति के द्वारा कहा गया कि उन्होंने बैंक से काफी कर्ज ले रखा है। कर्ज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हम कर्ज चुकाने में असमर्थ है। आत्महत्या के सिवा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!