Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां वाक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से जनपद को 23 नए एमबीबीएस डॉक्टर मिले हैं। आपको बता दें कि 23 में से 12 डॉक्टरों की नियुक्ति लोहिया अस्पताल में हुई।

हाइलाइट्स–
–जनपद को मिले 23 एमबीबीएस डॉक्टर
–वाक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से हुआ चयन
-12 डॉक्टरों की लोहिया अस्पताल में हुई नियुक्ति
–फर्रुखाबाद से कलेक्ट्रेट सभागार का है मामला

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न खाली पदों को भरने के लिए वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार समेत पांच सदस्यों की टीम ने साक्षात्कार डॉक्टरों की नियुक्ति की। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान 102 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए आवेदन किया था। जिसके सापेक्ष में 76 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिनमें से 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। फतेहगढ़ स्टेट कलेक्ट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील राठौर, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देकर नियुक्ति दी। चयनित अभ्यर्थियों में 12 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति लोहिया अस्पताल में की गई है। जिनमें से सात डॉक्टर की नियुक्ति पुरुष चिकित्सालय व पांच डॉक्टरों की नियुक्ति महिला चिकित्सालय में की गई।

इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन
आपको बता दें कि डॉ संदीप तिवारी, डॉ ऋषिकांत वर्मा, डॉ प्रज्ञा मिश्रा, डॉ अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ दीपक तिवारी, डॉ सुमित सिंह, डॉ ज्योति गौतम, डॉ श्रुति शरन, डॉ नेहा सिंह, डॉ दिलीप कुमार, डॉ नरेंद्र देव, डॉ रचिता कटियार, डॉ फहीम सिद्दीकी, डॉ एकांश चतुर्वेदी, डॉ अमित कुमार, डॉ शिवानी सक्सेना, डॉ हिमांशु राजपूत, डॉ देवस्य राजपूत, डॉ शशि प्रकाश, डॉ अमृत कैथवार, डॉ शिवांगी सिंह, डॉ विश्वदीप शाक्य व डॉ दिनेश माथुर का चयन हुआ।

