संवाददाता समाचार टाउन
हादसों मे 6 घायल, तीन की हालत गंभीर।
कायमगंज:अलग अलग हादसों मे क्षेत्र के गांव शंभूनगला निवासी सुखबीर, नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी बलराम, कम्पिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आदेश, क्षेत्र के गांव भुड़िया निवासी विपिन, झब्बूपुर निवासी शिवनन्दन, रायपुर खास निवासी किशन चंद्र घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद सुखवीर, वलराम व शिवनन्दन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
दो लोगों ने पिया ज़हर, दोनों की हालत गंभीर।
कायमगंज:अलग अलग स्थानों पर कंपिल क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला, वही इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी 48 वर्षीय ग्रामीण ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। दोनों को उल्टियां होने पर उनके परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में दोनों के परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।महिला को ज़हरीले सांप ने डसा, हालत।
महिला को जहरीले सांप ने कटा।
कायमगंज:जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी प्रतिज्ञा को ज़हरीले सांप ने काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत मे सीएचसी लाये। जहाँ उनका इलाज हुआ।
युवक फांसी पर झूला, हालत गंभीर।
कायमगंज:क्षेत्र के गांव उलियापुर इजौर निवासी धर्मवीर ने संदिग्ध हालत में घर के कमरे मे गले मे फांसी का फंदा डाल फांसी लगा ली। परिजनों के देख लेने पर उनके हाथ पाव फूल गए। आनन फानन उसे फांसी के फंदे से उतारा और गंभीर हालत मे सीएचसी लाये। जहाँ उसका इलाज जारी है।

