Breaking
12 Mar 2026, Thu

गैंगस्टर सुखवीर पर फिर पुलिस का बड़ा एक्शन, 45 लाख के तीन ट्रक जब्त।

संवाददाता समाचार टाउन

अब तक करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है कुर्क, गैंग लीडर जुबैर की 26 करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त

कायमगंज:माफियाओं के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कुख्यात जुबैर गैंग के सक्रिय सदस्य सुखवीर की करीब 45.24 लाख रुपये कीमत की चल संपत्ति तीन ट्रक को कुर्क कर लिया है।

फोटो परिचय जब्त किए गए ट्रक मौजूद पुलिस

गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सुखवीर निवासी रूटोल द्वारा अवैध कमाई से खरीदे गए तीन ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 45,24,429 रुपये है। यह पहली बार नहीं है जब इस गैंग पर गाज गिरी है। फरवरी माह से ही पुलिस प्रशासन इस गिरोह की कमर तोड़ने में जुटा है। फरवरी में गैंग लीडर जुबैर निवासी गढ़ी इज्जत खा की 26 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई थी। 26 फरवरी गैंग के सदस्य सुखवीर का रूटोल स्थित आलीशान मकान और अलीगंज रोड पर स्थित कृषि भूमि कीमत 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की कुर्क की गई थी।

एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह और डीआईजी हरीश चन्दर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान को एसपी फतेहगढ़ आरती सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस का साफ कहना अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई एक-एक पाई की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!