संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज:नगर में संचारी रोगों की रोकथाम और स्वच्छता के प्रति अलख जगाने के लिए बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज किया गया। अस्पताल से आशा, आंगनबाड़ी और आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फोटो परिचय अभियान को लेकर तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनमानस को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे कारगर हथियार है।
इस दौरान कार्यकत्रियों ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर जागरूक किया। रैली के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ, चिकित्सा अधिकारी और भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

