Breaking
3 Apr 2026, Fri

दो सांडों के बीच खूनी संघर्ष,एक की मौत,आवारा पशुओं के आतंक से नगरवासी परेशान मची भगदड़।

संवाददाता समाचार टाउन

-कुकीखेल मोहल्ले की मस्जिद के पास आमने-सामने आए दो सांड, भीषण भिड़ंत से बाधित रहा आवागमन

कायमगंज:नगर कायमगंज के कुकीखेल मोहल्ले में शुक्रवार को मस्जिद के समीप हुई दो साड़ों के बीच भीषण भिड़ंत में एक सांड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सांडों की लड़ाई इतनी भयानक थी कि रोड में भगदड़ मच गई और राहगीरों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों सांड काफी देर तक एक-दूसरे पर प्रहार करते रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और लोग सहमे नजर आए।

सूचना मिलते ही गौ रक्षक दल के प्रभारी आकाश कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत नगर पालिका को सूचित किया और जेसीबी मशीन बुलवाई। भारी मशक्कत के बाद मृत सांड को बीच सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। इस घटना ने एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, बल्कि राहगीरों पर भी हमला होने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय नागरिक का कहना नगर में आवारा पशुओं की वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। प्रशासन को इस ओर ठोस कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!