Breaking
22 Apr 2026, Wed

कायमगंज क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में पूरी खबरे संक्षिप्त में यहां पड़े।

संवाददाता समाचार टाउन

हादसों में 10 घायल, 4 की हालत गंभीर ।

कायमगंज:अलग-अलग हादसों में थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव अचरा निवासी विराधा, अचरिया निवासी सोनी, जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव दोषपुर निवासी अरुण, जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना निवासी संजेश, जनपद एटा के थाना जैथरा निवासी गुलेश, क्षेत्र के गांव मंसूर नगर निवासी महिमा चंद, जौरा निवासी राकेश, हादीदादपुर निवासी महेंद्र सिंह, जनपद वदायूं के थाना उझयानी के गांव ललुईया निवासी अमरेश व क्षेत्र के गांव मूसेपुर निवासी उमेश चंद्र घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद विराधा,सोनी,अरुण व अमरेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

अधेड़ की बिगड़ी हालत मौत, मचा कोहराम।

कायमगंज:कम्पिल क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी अनूप कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन घबरा गए और आनन फानन परिजन सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव घर ले गए। जहां अधेड़ का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

ऊंचाई से गिरकर दो घायल,हालत गंभीर।

कायमगंज:अलग-अलग स्थानो पर क्षेत्र के गांव बड़ी खजुरिया निवासी प्रीति व जिरखापुर निवासी सूरजभान का 4 वर्षीय पुत्र कृष्ण ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और दोनों को उठाया। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

मासूम जली, हालत गंभीर।

कायमगंज:क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी देवेंद्र सिंह की ढाई वर्षीय पुत्री सिद्धि घर पर गंभीर जल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में परिजन सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज हुआ। बताया गया हालत में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!