Breaking
2 May 2026, Sat

आंधी में बिजली के 8 खंभे उखड़े, रात भर अंधेरे में डूबे रहे दर्जनों गांव बिजली व्यवस्था चरमराई।

संवाददाता समाचार टाउन

-पेड़ों की टहनियां गिरने से लाइनों में आए फॉल्ट, ट्रिपिंग ने दिन भर किया उपभोक्ताओं को बेहाल

कंपिल/फर्रुखाबाद:गुरुवार शाम आए तेज अंधड़ और बारिश ने बिजली विभाग को तगड़ा झटका दिया है। कायमगंज डिवीजन के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर बिजली के 8 पोल टूटकर गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

कायमगंज से अचरा रोड पर 3 पोल, बारझाला सब स्टेशन से एक पोल, कंपिल उपकेंद्र टपुआ चौडेरा क़े पास, एक बौरा बंगस सहित दो पोल अन्य स्थानों पर टूट गये, जिससे कायमगंज, कंपिल क्षेत्र क़े अधिकांश गाँवो की आपूर्ति रात भर ठप रही। 33/11 विधुत उपकेंद्र रुटौंल से कंपिल, भटासा ओल्ड, भटासा न्यू, पितौरा चारो फीडरो की आपूर्ति आंधी, पानी क़े चलते गुरुवार शाम करीब सात बजे ठप हो गयीं। शुक्रवार सुबह लाइनमैनो ने पेट्रोलिंग कर करीब 8 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। हलांकि दिन भर ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहें।

बिजली उपकेंद्र कंपिल,सिवारा मे भी कई स्थानों पर पेड़ो की टहनिया टूटकर तारों पर गिर पड़ी, जिससे कई स्थानों पर फाल्ट हो गये।पेट्रोलिंग कर लाइनमैन ने शुक्रवार सुबह और दोपहर तक आपूर्ति बहाल कर दी। हलांकि कस्बा कंपिल मे आंधी क़े बाद ही बिजली आ गयीं थी। सिवारा उपकेंद्र क़े गौरखेड़ा फीडर पर जगह जगह फाल्ट होने से शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। कंपिल,सिवारा उपकेंद्र क़े जेई आरपी सिंह ने बताया आंधी, पानी क़े चलते आपूर्ति वाधित रही। कुछ गाँवो की आपूर्ति बहाल कर दी गयी हैं। शेष गाँवो की आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जायेगी। कायमगंज एक्सईएन शिवकुमार ने बताया अभी तक 8 पोल टूटने की जानकारी मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!