संवाददाता समाचार टाउन
-बैडमिंटन कोर्ट में बरेली के जीपीएम कॉलेज ने अंडर-19 बालिका वर्ग में मारी बाजी, खिलाड़ियों को मिले प्रमाण पत्र
कायमगंज/फर्रुखाबाद:सीपी विद्या निकेतन में आयोजित बैडमिंटन की जोनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबलों में मेजबान विद्यालय ने अधिकांश वर्गों में जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व कायम रखा।
नगर के सीपी विद्या निकेतन में सोमवार को बैडमिंटन की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में सीपी विद्या निकेतन कायमगंज, जीपीएम कॉलेज बरेली और जीएमपीएस पीलीभीत के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया। दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी रोमांचक बना दिया। विद्यालय की ओर से खेल शिक्षकों सऊद हसन खान, आदित्य राठौर और पल्लवी मिश्रा ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फ़ोटो परिचय विजेता खिलाड़ियों को मिले प्रमाण पत्र
प्रतियोगिता के परिणामों में सीपी विद्या निकेतन ने अंडर-14 बॉयज, अंडर-17 बॉयज, अंडर-19 बॉयज और अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जीपीएम कॉलेज बरेली ने अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।

