संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली परिसर में भरे पानी को देर शाम सीवर सक्शन मशीन की मदद से निकाला गया,जिसके बाद हालात सामान्य हो सके।
सोमवार को हुई तेज बारिश ने नगर के निचले इलाकों में जलभराव से नगर पालिका कायमगंज को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के चलते रेलवे रोड सहित कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया था। सबसे ज्यादा परेशानी कोतवाली परिसर में देखने को मिली, जहां पानी भर जाने से पुलिस कर्मियों और फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोतवाली परिसर में पूरे दिन पानी भरा रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
फोटो परिचय सीवर सक्शन मशीन से निकला कोतवाली का पानी
हालात बिगड़ते देख प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद देर शाम नगर पालिका की टीम सीवर सक्शन मशीन लेकर मौके पर पहुंची और पानी निकालने का कार्य शुरू किया।
करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद सीवर टैंक के जरिए पानी बाहर निकाला गया, तब जाकर कोतवाली परिसर में आवागमन सुचारु हो सका। पूरे दिन जलभराव के कारण पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कोतवाली परिसर स्थित इंस्पेक्टर आवास में भी पानी भर गया, जो मंगलवार तक पूरी तरह नहीं निकल सका।

