Breaking
9 May 2026, Sat

मदर्स डे में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोह लिया सबका मन धूमधाम से मनाया गया।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद: मदर्स डे के इस मौके कर आयोजन में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार एवं सम्मानित अतिथि राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुनीता सचान व भाजपा नेता अवनीश चतुर्वेदी, भाजपा नेत्री सरस्वती वर्मा ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित कई एकल नृत्य, नाट्य मंचन, जैसे कई कार्यक्रम किए । बच्चों के साथ मिलकर उनकी माताओं ने भी बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई ।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति से अंशुल रस्तोगी, अनीता रस्तोगी, सोनम रस्तोगी, श्वेता रस्तोगी ,आकाश रस्तोगी, प्रधानाचार्य डॉ अंजली पांडे, कोऑर्डिनेटर उमा गुप्ता, अनूप पांडे, वर्षा अग्निहोत्री, अंकुर यादव, पूजा गंगवार, प्रतीक्षा भदोरिया, मुस्कान कुशवाहा, प्रिया गंगवार, पल्लवी दीक्षित, शुभम गंगवार, पवन गंगवार, मनु कौशल, बिलाल,अंकुर, गौरी पाठक, नेहा जैन, स्नेहा गंगवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!