Breaking
28 Jun 2026, Sun

मोबाइल से सट्टा लगवाते युवक को पुलिस ने दबोचानकदी और मोबाइल बरामद।

संवाददाता समाचार टाउन

  • -बरझाला मार्केट के पास घेराबंदी कर पकड़ा, नकदी और मोबाइल बरामद

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरझाला मार्केट के पास छापेमारी कर मोबाइल के जरिए सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगदी, सट्टा पर्ची और मोबाइल बरामद हुआ है।

शनिवार शाम उपनिरीक्षक अंकुर भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बरझाला की मार्केट के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए सट्टे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दीपक गंगवार उर्फ दीपू निवासी कुवेरपुर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 670 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां मिलीं। जब पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया, तो उसके व्हाट्सएप पर सट्टे के लेन-देन और अंकों के स्क्रीनशॉट पाए गए। पुलिस आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!