Breaking
13 Aug 2026, Thu

जमीन के बंटवारे की बात को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई जमकर की मारपीट केस दर्ज।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद :कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज गण्डुआ गांव में मकान और जमीन के बंटवारे की बात को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई और उसके पुत्र ने मिलकर अपने ही सगे भाई पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हसनगंज गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बड़े भाई कलक्टर और भतीजे अवनीश उर्फ अवधेश के साथ पैतृक मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर चर्चा कर रहा था। इसी दौरान बात बिगड़ गई और आरोपित अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब रामनरेश ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने एक राय होकर उसे घेर लिया।

आरोप है कि कलक्टर और अवनीश ने उस पर लाठियों और लात-घूंसों से हमला बोल दिया। इस हमले में भतीजे अवनीश ने रामनरेश के पैर पर लाठी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जाते-जाते आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!