Breaking
11 May 2026, Mon

संवाददाता समाचार टाउन

नगर पंचायत नवाबगंज के ग्राम धोबियनगला में समाज की एक गरीब बहन बिटिया लवली की शादी कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

फोटो परिचय दुल्हन के घर रखा दहेज़

दरअसल लगभग 2 महीने पहले लंबी बीमारी के चलते लवली बहन के पिताजी स्वर्गीय श्री अरविंद राजपूत जी का निधन हो गया था। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं था। मां श्रीमती नेमबती जी जैसे-तैसे मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। 6 बहनों के बीच एक भी भाई नहीं था।

फोटो परिचय लवली व नीतेश की शादी का कार्ड

ऐसे कठिन समय में हमने उस बहन का भाई बनकर शादी की हर रस्म निभाने का प्रयास किया, वहीं पिता का फर्ज धर्मेंद्र शाक्य उर्फ देवेंद्र ने निभाया।हम दोनों भाइयों ने मिलकर बहन की शादी बड़े ही धूमधाम, सम्मान और खुशी के साथ संपन्न कराई, ताकि बहन को कभी यह महसूस न हो कि उसके पिता और भाई आज उसके साथ नहीं हैं।समाज के तमाम लोगों ने भी भरपूर सहयोग देने का काम किया। समाज से जो भी सहयोग प्राप्त हुआ, उसे जोड़कर हम दोनों भाइयों ने अपने पास से कई गुना अधिक खर्च करने का कार्य किया, ताकि बहन की शादी में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।जिन-जिन भाइयों एवं समाज के लोगों ने इस पुण्य कार्य में सहयोग किया, उन सभी का मैं दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

बहन बिटिया लवली को वैवाहिक जीवन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि वह जीवनभर खुश रहें और उनका दांपत्य जीवन सुखमय एवं मंगलमय रहे।

समाज ने अगर हम दोनों भाइयों को इसी तरह प्यार, ताकत और सहयोग दिया, तो आगे भी हर बहन का भाई और हर बेसहारा व्यक्ति का सहारा बनने का काम करते रहेंगे।

इस दौरान नगर के काफी संख्या में समाज के मददगार लोग मौजूद रहे धर्मेंद्र शाक्य उर्फ देवेंद्र (पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, नगर पंचायत नवाबगंज),अतुल कठेरिया(जिला संयोजक, आजाद समाज पार्टी काशीराम, फर्रुखाबाद),आलोक गौतम जी (टेंट हाउस),दिनेश कश्यप (टेंट हाउस),गौरव सक्सेना (किराना स्टोर),मोनू पाल (इलेक्ट्रीशियन),डॉ जितेंद्र यादव,कोमल गुप्ता,रजनीश शाक्य,डॉ अजयपाल जाटव (वरिष्ठ समाजसेवी),हलवाई अरमान शाक्य,वेस्ट दिल्ली ब्यूटी पार्लर, जूली राठौर जी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!