Breaking
13 May 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को सरकार द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने नामित सदस्य अवनीश चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, मधु गंगवार, सियाराम कोरी व अमित राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

फोटो परिचय नगर पालिका के नामित सदस्यों के साथ चेयरमैन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने सभी नामित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा, व्यापारी नेता अमित सेठ, अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा, आरआई अंशुमान शुक्ला, अनूप पांडे, मनु कौशल, आरती मिश्रा, झगड़ू यादव, प्रदीप शाक्य, सुनील गुप्ता, नीलकांत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!