Breaking
13 May 2026, Wed

साहसी बालिका टीम की बेटियों ने भीषण गर्मी में दिखाई दरियादिली, जरूरतमंदों को बांटे अंगौछे।

संवाददाता समाचार टाउन

-फुटपाथ पर मेहनत कर रहे लोगों का बेटियों ने बढ़ाया मान, सेवा देख खिले चेहरे

कायमगंज/फर्रुखाबाद:भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जहां लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं, वहीं क्षेत्र की साहसी बेटियों ने समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, अंजू यादव, दिव्या शाक्य और शीतल ने मानवता का धर्म निभाते हुए सड़क किनारे मेहनत कर रहे जरूरतमंदों की सुध ली।

फोटो परिचय साहसी बालिका टीम की सदस्य अंगौछा बटती हुई।

बेटियों की इस टोली ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर फुटपाथ पर धूप में बैठे सब्जी विक्रेताओं, मोचियों, जूस व आइसक्रीम विक्रेताओं सहित ठेली-खोमचा लगाने वालों को अंगौछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान राह से गुजर रहे दिव्यांगों को भी अंगौछा भेंट कर उन्हें गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया।

बेटियों द्वारा अचानक मिले इस सम्मान और स्नेह को देख मेहनतकश लोगों के चेहरे खिल उठे।चिलचिलाती धूप में पसीना बहा रहे दुकानदारों ने बेटियों के इस प्रयास की सराहना की। सेवा कार्य में जुटी बेटियों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में एक छोटा सा प्रयास भी इन लोगों को संबल प्रदान कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!